Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

"करोगे याद तो हर बात याद आयेगी"... गजल के गायक भूपिंदर का निधन, शोक की लहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
"करोगे याद तो हर बात याद आयेगी"... गजल के गायक भूपिंदर का निधन, शोक की लहर
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। सिंह की पत्नी मैथिली सिंह ने इसकी जानकारी दी। भूपिंदर सिंह (82) ने कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है। भूपिंदर की पत्नी मैथिली ने बताया कि उनका निधन सोमवार शाम को हुआ और अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। उन्हें पेट की बीमारी थी। क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने कहा कि भूपिंदर सिंह को दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ दीपक ने बताया कि सिंगर को इंफेक्शन हो गया था। साथ ही वे कोरोना की भी चपेट में आ गए थे। सोमवार सुबह उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। सोमवार शाम को उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ और शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,636