समाज
51 ब्रह्मर्षि युवाओं ने एक साथ ली सदस्यता
ABN Bureau
•
18 Jul, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/07/2022 दिन सोमवार को मोराबादी स्थित सुविधा बैंक्वेट हॉल में स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंच की बैठक हुई, जिसमें युवाओं को स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने की बातें, समाज के लिए एकजुटता और संगठन का विस्तार पर चर्चा की गई। स्वामी जी का सारा जीवन अपने समाज, भूमिहार ब्राह्मणों की एकजुटता, सेवा और हिन्दू समाज के लिए बीत गया। आज युवाओं को स्वामी जी की जीवनी को पढ़ना चाहिए और उन्हें अनुसरण कर समाज जोड़ना चाहिए। आज इन्हीं सब विषयों पर चर्चा हेतु यह बैठक रखी गयी थी, जिसमें समाज के युवाओं के योगदान पर चर्चा हुई। आज की युवा पीढ़ी अपने समाज के लिए और अपने भाइयों-बहनों के लिए क्या कर सकते हैं इसपर चर्चा हुई। जिसमें सुविधा कैटरर और सुविधा बैंक्वेट के डायरेक्टर और संगठन के संरक्षक जसवंत पांडेय, संगठन के अध्यक्ष अजय सिंह, संगठन के महामंत्री शिव शंकर सिंह, सचिव रामकुमार, संगठन मंत्री आनन्द कुमार शाही, कोषाध्यक्ष विवेक, पारस, सुगन्ध, दिनेश सिंह, लकवकेश, नित्यानंद, सत्यनारायण, योगेंद्र, गिरिन्दर, दिनेश, अरविंद, विनोद, प्रकाश, रंजीत, राहुल, रमेश, रोहित, सत्यप्रकाश, शैलेश, नवलेश, मुकेश, सतेन्द्र, केदार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। रांची के विभिन्न स्थानों के 51 ब्रह्मर्षि युवाओं ने एक साथ सदस्यता ली। सभी सदस्यों को माला पहनाकर पदधारियों ने स्वागत किया। यह जानकारी स्वामी सहजानन्द सरस्वती विकास मंच के प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन