Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

15 से 18 जुलाई तक नि:शुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर लगायेगा मारवाड़ी युवा मंच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 से 18 जुलाई तक नि:शुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर लगायेगा मारवाड़ी युवा मंच
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अपने उद्देश्य के अनुरूप मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण रांची शाखा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 15 जुलाई 2022 से 18 जुलाई 2022 तक चार दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का उद्घाटन समारोह 15 जुलाई दोपहर 3 बजे मारवाड़ी भवन हरमू रोड में होगा। उद्घाटन समारोह में माननीय स्वास्थ्य मंत्री (झारखंड सरकार) बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित होने और जनसेवा से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल और उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मारवाड़ी युवा मंच अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,550