Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सर्वव्यापी प्रेरणा का स्रोत है भगवा ध्वज : सुनील महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सर्वव्यापी प्रेरणा का स्रोत है भगवा ध्वज : सुनील महतो
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय, होचर, कांके, रांची के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची ग्रामीण के जिला कार्यवाह डॉ० सुनील महतो ने कहा गुरु के श्रेष्ठता से शिष्य के चरित्र में बदलाव आ जाती है। उन्होंने कहा आषाढ़ पूर्णिमा को ही वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। सबसे पहले वेदों की शिक्षा वेदव्यास ने ही दी थी, इसलिए हिंदू धर्म में उन्हें जगत गुरु का दर्जा भी दिया गया है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज को अपना गुरु बनाया है क्योंकि सूर्य के किरण की भांति भगवा ध्वज सर्वव्यापी प्रेरणा का स्रोत है। भगवा ध्वज व्यक्ति नहीं तत्व है, जो अनादिकाल से प्रेरणा के पुंज के समान विद्यमान है। उन्होंने कहा सनातन परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर से भी बड़ा है, क्योंकि भगवान का दर्शन गुरु के मार्गदर्शन से ही मिल पाता है। गुरु वह होता है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश तक पहुंचाने का श्रेय गुरु को होता है। यह उत्सव गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को प्रकट करने का भी एक पावन अवसर होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चे ने परमपवित्र भगवा ध्वज को गुरु के रूप में पूजन किए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, रांची ग्रामीण जिला प्रचारक बासुकीनाथ जी, पिठोरिया खंड कार्यवाह अविनाश कुमार, उर्मिला केरकेट्टा, शिव प्रसाद साहू, बालचंद उरांव, मीना कुमारी, अनु देवी, सुनीता कश्यप, राकेश झा, बबलू साहू, राम किशवर साहू, कुसुम टोप्पो, सुनीता कुमारी मुंडा, विजय उरांव, मनीष साहू सहित दर्जनों उपस्थित थे। उक्त जानकारी पिठोरिया के खंड कार्यवाह अविनाश कुमार ने एक प्रेम विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,710