Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जुलाई में 31 में से 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की लिस्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जुलाई में 31 में से 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की लिस्ट
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगर आपको भी जुलाई में बैंक जाने की जरूरत महसूस हो रही है तो अपने ब्रांच पर विजिट करने से पहले यह जान लें कि इस महीने बैंकों में कितने दिन की छुट्टियां रहेंगी। रिजर्व बैंक की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, जुलाई में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। दरअसल, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होने के बाद ग्राहकों को काफी सहूलियत हो गई है और अब उन्हें हर छोटी-मोटी बात के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हालांकि, अब भी चेक, पासबुक, ड्राफ्ट जैसी सेवाओं से जुडे़ कई ऐसे काम हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको बैंक की ब्रांच तक जाना ही पड़ेगा। ऐसे में अगर आपको भी बैंक में कोई काम है तो वहां जाने से पहले यह जरूर देख लें कि कहीं बैंक में छुट्टियां तो नहीं हैं। रिजर्व बैंक तय करता है छुट्टियों की तिथि : रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष में बैंकों में छुट्टियों की सूची जारी करता है। इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय स्तर के होते हैं, जिन अवसरों पर पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहती हैं। वहीं, कुछ अवकास स्थानीय या क्षेत्रीय स्तर के होते हैं, जिनके अवसर पर उससे जुड़े राज्यों में ही बैंक शाखाएं बंद होती हैं। अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट भी अलग-अलग होती है। जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक : 1 जुलाई : कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुवनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। 3 जुलाई : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)। 7 जुलाई : खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 9 जुलाई : शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)। 10 जुलाई : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)। 11 जुलाई : ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 13 जुलाई : भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 14 जुलाई : बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। 16 जुलाई : हरेला- देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)। 23 जुलाई : शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)। 24 जुलाई : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)। 26 जुलाई : केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 31 जुलाई : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,177