Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी फिल्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी फिल्म
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है, जिसका टाइटल ‘मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल’ है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यह बताया कि इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती 25 दिसंबर के मौके पर रिलीज किया जाएगा। अटल के मोशन पोस्टर में अटल बिहारी वाजपेयी स्पीच सुनाई दे रही है। इसमें वह कह रहे हैं, सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी। मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। अटल को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई किताब द अनटोल्ड वाजपेयी पर आधारित होगी। फिल्म को विनोद भानुशाली और संदीप सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,543