टीम एबीएन, रांची। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सत्यानंद योग मिशन के आचार्य राजधानी के विभिन्न संस्थानों में योग शिविर चला रहे हैं। आज केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी कांके), पोस्टमास्टर जेनरल आॅफिस डोरंडा, सत्यानंद योग मिशन केंद्र, बसंत बिहार, आईएएस आॅफिसर्स क्लब और बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में योगाभ्यास हुआ। सीआईपी कांके में आज बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्स, वहां के स्टाफ और डिप्रेशन के लोगों ने योगाचार्य गौरव कुमार और योग प्रशिक्षक अवनीश के सान्निध्य में प्राणायाम तथा योगनिद्रा का अभ्यास किया। गौरव कुमार ने बताया आज विशेष रूप से मस्तिष्क को रिलैक्स करने एवं डिप्रेशन की समस्याओं पर योग कार्यक्रम था। तनाव से जूझ रहे व्यक्ति को अवसाद, अनिद्रा, हेडेक और फोबिया की संभावना ज्यादा होती है इससे बचाव का शक्तिशाली उपाय है स्वामी सत्यानंद सरस्वती का योगनिद्रा और समग्र योग।