Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

आस्था... चारधाम यात्रा पर पहुंचे रिकॉर्ड 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आस्था... चारधाम यात्रा पर पहुंचे रिकॉर्ड 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। उत्तराखंड स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ चार धामों के ग्रीष्मकालीन कपाट खुलने के बाद मंगलवार सायं 4 बजे तक कुल 20 लाख 37 हजार 951 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। जबकि सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब में कुल 88,999 भक्तों ने सोमवार रात्रि तक दर्शन लाभ किए हैं। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने मन्दिर समिति, पुलिस- प्रशासन, आपदा प्रबंधन और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सहयोग से एकत्र यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सायं 4 बजे तक दर्शनार्थियों, तीर्थयात्रियों की संख्या बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 703975 और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 6 मई से अभी तक 685856 हो चुकी है, जिसमें हेलीकॉप्टर से पधारे 69,159 तीर्थयात्री भी शामिल हैं। वहीं डॉ गौड़ ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 03 मई से मंगलवार शाम तक 3,68,202 और इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि मंगलवार तक 2,79,918 श्रद्वालु दर्शन करने के लिए आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन चारों धामों में मंगलवार शाम 4 बजे तक पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख 37 हजार 951 हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 14 जून शाम तक 88 हजार 999 हो चुकी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,984