Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

महाआरती के सहारे नदियों के संरक्षण का संकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महाआरती के सहारे नदियों के संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। नदियों के संरक्षण व संवर्द्धन के उद्देश्य से ‘नदी संरक्षण अभियान’ के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस को रांची के चुटिया के स्वर्णरेखा तट स्थित इक्कीसों महादेव में महाआरती का आयोजन किया गया। हिंदू युवा संघ, स्वर्णरेखा उत्थान समिति, श्री राम सेना एवम अन्य कई संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वर्णरेखा नदी के चट्टानों में उत्कीर्ण नागवंशी कालीन 21 शिवलिंगों को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता प्रदान करने की मांग के साथ ही राज्य की नदियों के संरक्षण के लिए जागरूकता प्रसार का संकल्प लिया। विदित हो कि नदी संरक्षण अभियान के बैनर तले राज्य की नदियों को बचाने की मुहिम छेड़ी गई है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरने वाली नदियों एवं नदी तटों पर स्थित मंदिर प्रांगण में महाआरती के आयोजन के साथ ही स्थानीय लोगों को नदियों के बचाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान की शुरूआत आज विश्व पर्यावरण दिवस को सुबह स्वर्णरेखा नदी में सफाई अभियान और शाम को नदी की महाआरती कर की गई। आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ पर्यावरणविद नीतीश प्रियदर्शी, सुधीर शर्मा, धीरेन्द्र कुमार, मोहित चोपड़ा, निशांत यादव, अतुल पांडेय, प्रह्लाद भगत, विक्की शर्मा, रोहित सिंह, रतन केसरी, ऋषि शाहदेव, संजीव वर्मा, सोनू मिश्रा, पुष्पा महली, ललिता ओझा, ममता देवी, पिंकी सिन्हा एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,624