Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

साइप्रस के 100 मीटर बाधा दौड़ में 22 साल की ज्योति ने जीता स्वर्ण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साइप्रस के 100 मीटर बाधा दौड़ में 22 साल की ज्योति ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ज्योति याराजी ने साइप्रस में चल रही इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर बाधा दौड़ में 13.23 सेकंड के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए जीत दर्ज की। आंध्र की 22 वर्ष की ज्योति ने लिमासोल में हुए टूनार्मेंट में स्वर्ण पदक जीता। एक महीने पहले ही हवा से वैध सीमा से अधिक मदद मिलने के कारण उसका राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन मान्य नहीं किया गया था। पुराना रिकॉर्ड अनुराधा बिस्वाल के नाम था जो उन्होंने 2002 में 13.38 सेकंड में बनाया था। साइप्रस इंटरनेशनल मीट विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर चैलेंजर वर्ग डी का टूनार्मेंट है। ज्योति ने पिछले महीने कोझिकोड में फेडरेशन कप में 13.09 सेकंड का समय निकाला था लेकिन हवा की गति प्लस 2.1 मीटर प्रति सेकंड होने से उसे अमान्य करार दिया गया क्योंकि वैध सीमा प्लस 2.0 मीटर प्रति सेकंड है। ज्योति ने 2020 में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 13.03 सेकंड का समय निकाला था, लेकिन उसे अमान्य करार दिया गया क्योंकि राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने टूनार्मेंट में उसकी जांच नहीं की थी और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का कोई तकनीकी प्रतिनिधि वहां मौजूद नहीं था। वहीं पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में अमलन बोरगोहेन तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 21.32 सेकंड का समय लिया। जबकि लिली दास ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ जीतीं। उन्होंने 4 मिनट 17.79 सेकंड में दौड़ पूरी की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,450