Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मॉरीशस में आयोजित होगा रामकथा पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मॉरीशस में आयोजित होगा रामकथा पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस,हिंदी प्रचारिणी सभा, महात्मा गांधी संस्थान, मॉरीशस एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक शोध संस्था मुंबई के द्वारा श्रीराम कथा विश्व संदर्भ महाकोश के 55 खंडीय् परियोजना के अंतर्गत (इनसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण) से संबंधित शोध कार्य के लिए साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था,मुंबई के सचिव प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में 8 मई 2022 से 14 मई 2022 तक मॉरीशस में अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिंदी के वैश्विक प्रसार में रामकथा की भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों द्वारा चर्चा की जाएगी। 4 दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार में साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था, मुंबई के 28 सदस्य रिसोर्स पर्सन/ विषय-विशेषज्ञ/ वक्ता एवं प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी साहित्य, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,384