Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झारखंड : प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह में दौड़ी बिजली, अफरा-तफरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह में दौड़ी बिजली, अफरा-तफरी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की उपराजधानी दुमका से बड़ी खबर है। जरमुंडी स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर में बड़ा हादसा होते-होते बचा। मंदिर के गर्भगृह में अचानक करंट दौड़ गई। इससे मंदिर में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एसी के तार में लीकेज की वजह से गर्भगृह की दीवार में करंट दौड़ गई। बाबा बासुकीनाथ मंदिर में नियमित दिनचर्या के अनुसार रविवार को भी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना चल रही थी। इसी बीच अचानक गर्भगृह के अंदर करंट दौड़ गई। अंदर मौजूद एक श्रद्धालु ने करंट महसूस किया। शोर मचाने पर सभी लोग बाहर निकल गए। आनन-फानन में पूरे मंदिर परिसर की बिजली काट दी गयी। उसके बाद गर्भगृह के बिजली कनेक्शन को डिस्कनेक्ट करने के बाद मंदिर परिसर की बिजली चालू की गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अभी भी कोई गर्भगृह के अंदर नहीं जा रहा है। बिजली विभाग के टेक्नीशियन वहां काम कर रहे हैं। इस बीच मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु बाहर से ही पूजा कर रहे हैं। जरमुंडी बीडीओ के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम मंदिर के बिजली कनेक्शन और वायरिंग की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एसी के तार में लीकेज की वजह से दीवार में करंट आ गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि 2020 में भी एक बार ऐसी घटना हो चुकी है जिसमें एक पुरोहित की मौत हो गई थी और कई श्रद्धालु झुलस गए थे। मंदिर में बार-बार घट रही इस तरह की घटना से जिला प्रशासन व मंदिर पशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,808