Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कर्ताधर्ता संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल से जारी बुलेटिन के मुताबिक 84 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को मूत्र नली में संक्रमण और गुर्दे की गंभीर समस्या के चलते रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास का तुरंत इलाज शुरू किया गया। उन्हें क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत गंभीर मगर स्थिर है। महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उन्हें नवंबर 2020 में भी सांस लेने में परेशानी थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,851