Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

चक्रवाती तूफान से पहले क्यों जारी किया जाता है रेड, येलो और आरेंज अलर्ट...

चक्रवाती तूफान से पहले क्यों जारी किया जाता है रेड, येलो और आरेंज अलर्ट...
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। चक्रवाती तूफान यास का लैंडफॉल ओडिशा के बालासोर में हो गया है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में यह तूफान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा के कई जिलों में कहर बरपा सकती है। तूफान की रफ्तार को देखते हुए ओडिशा और बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिहार में येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जब भी चक्रवाती तूफान की वजह से जानमाल की क्षति की आशंका होती है, तो मौसम विभाग इन अलर्टों को जारी करता है। आइये समझते हैं, किन परिस्थितियों में रेड, येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया जाता है : रेड अलर्ट- मौसम विभाग रेड अलर्ट तब जारी करता है, जब आंधी बारिश की संभावनाएं रहती हैं। इस सिचुएशन में इलाके से लोगों को हटाया जाता है, जिससे जान-माल की ज्यादा क्षति न हो। रेड अलर्ट उन इलाकों में जारी किया जाता है, जहां चक्रवाती तूफान का खतरा सबसे अधिक रहता है। येलो अलर्ट- रेड अलर्ट के बाद मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है। यह अलर्ट उन इलाकों में जारी किया जाता है, जहां चक्रवाती तूफान का असर सीधा तो नहीं, लेकिन रेड अलर्ट एरिया से सटे होने की वजह से पड़ता है। येलो अलर्ट इलाकों में भारी बारिश और हवा की रफ्तार तेज रहती है। मौसम विभाग उन इलाकों में येलो अलर्ट जारी करता है, जहां हवा की रफ्तार 50-60 के बीच होने का अनुमान रहता है। आरेंज अलर्ट- मौसम विभाग की ओर से रेड और येलो के बाद आरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। यह अलर्ट चक्रवाती तूफान के बाद होने वाली संभावित बारिश को ध्यान में रखकर किया जाता है। आॅरेंज अलर्ट के इलाके में मूसलाधार बारिश की संभावनाएं बनी रहती है। अलर्ट के अनुसार आपदा विभाग करती है तैयारी- बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग मौसम केंद्र के अलर्ट के अनुसार अपनी तैयारी करती है, जिन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी होता है। वहां सबसे पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता है। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की तैनाती रेसेक्यू के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,636