Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गर्व की बात... भारतीय कंपनी ने पहाड़ चीर मात्र 26 दिन में बना दी 1 किमी लंबी रेल सुरंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गर्व की बात... भारतीय कंपनी ने पहाड़ चीर मात्र 26 दिन में बना दी 1 किमी लंबी रेल सुरंग
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने नया कीर्तिमान रच दिया है। एलएंडटी के इंजीनियरों ने केवल 26 दिन में पहाड़ को चीरकर एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी सुरंग बना डाली है। यह सुरंग उत्तराखंड में त्रषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पर बनायी गयी है।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट 16,216 करोड़ रुपये का है। इस रेल प्रोजेक्ट के तहत शिवपुरी से ब्यासी तक के बीच की 1 किलोमीटर सुरंग सिर्फ 26 दिन में ही बनकर तैयार हो गई। यह एक नया रिकॉर्ड है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल विकास निगम और एलएंडटी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एलएंडटी ने यह कीर्तिमान रचा है। 100 किलोमीटर की होगी टनल : 125 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और कर्णप्रयाग आपस में रेल लाइन से जुड़ जाएंगे। इसके तहत 100 किलोमीटर रेल लाइन सुरंगों के भीतर से ही गुजरेगी। अब तक 35 किलोमीटर से ज्यादा सुरंगें बनाई जा चुकी हैं। 17 और सुरंगें बनाई जानी हैं। 17 सुरंगों में से 11 सुरंगों की लंबाई 6 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इन सुरंगों का व्यास 8 मीटर होगा। इनमें 6 मीटर व्यास की निकासी सुरंग भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में विकास की गति को बढ़ाते हुए रेल लाइनों के विस्तार पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ यानी चारधाम यात्रा को भी रेलवे लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,823