Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सावधान... कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ठंडा पानी आपको पहुंचा सकता है भारी नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सावधान... कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ठंडा पानी आपको पहुंचा सकता है भारी नुकसान
विज्ञापन
एबीएन नॉलेज डेस्क। गर्मी में अब फ्रीज राहत देने का काम कर रहा हैं। जब इस भयानक गर्मी में फ्रीज में रखा ठंडा पानी गले से उतरता है तो काफी सुकून मिलता है। लेकिन, कहीं आप पानी ठंडा करने के लिए कोल्ड ड्रिंक या पुरानी वाटर बोतल का इस्तेमाल करते हैं? दरअसल, कई लोग कोल्ड ड्रिंक की बोतल को या फिर मिनरल वॉटर की बोतल को कई दिन तक पानी भरकर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं ऐसा करना हानिकारक है और ये बोतल किस तरह से आपको नुकसान पहुंचाती है... जब इन बोतलों में लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं इनमें fluoride और arsenic जैसे तत्व पैदा हो जाते हैं और ये शरीर के लिए काफी नुकसान दायक होते हैं। कहा जाता है कि ये शरीर में स्लो पॉइजन के रूप में काम करते हैं। कई रिपोर्ट में सामने आया है कि प्लास्टिक की बोतल में रखे पानी से आपके इम्यून सिस्टम पर बी काफी असर पड़ता है। इससे पैदा होने वाले कैमिकल आपके शरीर पर गहरा असर डालते हैं। प्लास्टिक में फैथलेट्स जैसे केमिकल की मौजूदगी की वजह से लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। लंबे वक्त तक इन बोतलों में पानी रखने से बीपीए का निर्माण होता है, जिसका मतलब है Biphenyl A। यह एक तरह का केमिकल होता है जो आपके शरीर में मोटापा, डायबिटीज आदि बीमारियों का कारण बनता है। इसके अलावा जब इन बोतल में रखा पानी गर्म होता है या फिर सूरज की रोशनी के संपर्क में आता है तो इससे टोक्सिन पैदा होने लगते हैं, जो कई लोगों के कैंसर का कारण भी बनते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,627