Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जहां एक तरफ दो साल बाद जोरों-शोरों से अमरनाथ यात्रा की तैयारियां चल रही हैं वहीं दक्षिण कश्मीर में आतंकी हमले तेज होने की चेतावनी दी जा रही है। जिससे अब अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा चिंता का कारण बनती जा रही है। खुफिया अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के बाद सेना का अब सारा जोर दक्षिण कश्मीर में होगा जहां अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालु आएंगें और चिंता की बात यह है कि ताजा आतंकी हमलों, आतंकी गतिविधियों तथा पत्थरबाजों का गढ़ भी हमेशा दक्षिण कश्मीर ही रहा है। रक्षा सूत्रों का कहना है कि 30 जून से आरंभ होने जा रही अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने हजारों सैनिकों को दक्षिण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में व्याप्क तलाशी अभियान आरंभ करने की तैयारी करने को कहा गया है। इन अभियानों का लक्ष्य तलाश करो और मार डालो ही होगा। अभी तक यही होता आया था कि सेना अमरनाथ यात्रा की शुरूआत से पहले आतंकियों को क्षेत्र से भगाने का अभियान छेड़ती थी लेकिन अब रणनीति को बदल दिया गया है। वैसे अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की खातिर सेना की तैनाती आधिकारिक तौर पर नहीं होगी। सेनाधिकारी का कहना है कि उनके पास यात्रा के बाहरी इलाकों की सुरक्षा का भार हमेशा की तरह रहेगा। आधिकारिक तौर पर 50 हजार से अधिक अर्द्ध सैनिक बलों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की खातिर तैनात किया जाएगा। इनकी तैनाती लखनपुर के प्रवेश द्वार से लेकर अमरनाथ गुफा तक के रास्तों पर होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,345