Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

महंगाई का मार्च : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोतरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महंगाई का मार्च : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोतरी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने एक बार फिर से महंगाई का डोज दिया है। बीते दिनों की तरह आज भी तेल के दाम बढ़े हैं। आज 84 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए गए हैं। बता दें, पिछले दस दिनों में नौवीं बार पेट्रोल-डीजल के रेट्स बढ़े हैं। तेल कंपनी IOCL के ताजा रेट्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद, राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल-डीजल के रेट्स में 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पर पेट्रोल 116.72 रुपये में पहुंच गया है, जबकि डीजल 100.94 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, चेन्नई में आज एक लीटर पेट्रोल पर 76 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद पेट्रोल 107.45 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। वहीं, डीजल 97.52 रुपये में बिक रहा। कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल पर 83 पैसे और डीजल पर 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद पेट्रोल के दाम बढ़कर 111.35 रुपये और डीजल के रेट्स बढ़कर 96.22 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,141