एबीएन सेंट्रल डेस्क। वसंत के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करते हुए होली रंगों का त्योहार है जो खुशी और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली के खास अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों सहित विदेशी खिलाड़ियों ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इनमें भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनिएल व्याट शामिल है।
विराट ने अपने ट्विटर पर लिखा, इस त्योहार की भावना हमारे जीवन को खुशियों और शांति से भर दे। सभी को होली की शुभकामनाएं। भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने सभी के लिए प्यार और समृद्धि की कामना की।
रोहित शर्मा ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी है। मुंबई इंडियंस ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह काफी रीटेक के बाद लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी होती है।