Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

कई विधायकों संग रघुवर ने देखी "द कश्मीर फाइल्स"

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कई विधायकों संग रघुवर ने देखी "द कश्मीर फाइल्स"
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बाहुबली सीरीज के बाद यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसको लेकर भारतीय समाज इतना उत्साहित है। अधिक स्क्रीन देने का दबाव या फ्री टिकट उपलब्ध कराने जैसी खबरें यह साबित करती कि इस फिल्म को लेकर समाज किस तरह उत्साहित है। ऐसा कहा जा सकता है कि बाहुबली से भारतीय सिनेमा में बदलाव की जो यात्रा शुरू हुई, वह अब एक नए पड़ाव पर पहुंच गई है। भारतीय यथार्थ को बेझिझक होकर कहने का आत्मविश्वास भारतीय सिनेमा ने द कश्मीर फाइल्स" के साथ हासिल कर लिया है। इसे लेकर राजधानी रांची न्यूक्लियस मॉल के PVR में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इस फिल्म को देखने पहुंचे।उनके साथ भाजपा विधायक अमर बावरी, भानु प्रताप शाही, ढुल्लू महतो साथ ही अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे हैं। वहीं रघुवर दास ने दा कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कहा कि जो पहली बार 1990 के दशक में कश्मीरी विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी है। विवेक अग्निहोत्री जी ने जो छिपा हुआ इतिहास था उसे इस फ़िल्म के माध्यम से दर्शाने का काम किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,886