एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगले सप्ताह अगर आपको बैंक संबंधित कोई काम है तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, अगले सप्ताह होली का त्योहार पड़ रहा है ऐसे में बैंकों में लगातार चार दिन तक कामकाज नहीं होंगे। बैंक लगातार 4 दिन 17, 18, 19 और 20 मार्च को बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार की एक छुट्टी भी शामिल है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। ऐसे में मार्च माह में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर निकले वरना आपका दिन बर्बाद हो जाएगा।