समाज
महिला दिवस : अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में 200 महिलाओं ने दिखाई "शक्ति"
ABN Bureau
•
07 Mar, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
4 Views
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय शोध एवं विकास सृजन संस्थान अमेरिका- भारत, टाईम्स इंडिया टीवी डाॅट काॅम एवं भारत माता अभिनंदन संगठन के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन जूम पटल पर किया गया जिसमें 200 से अधिक विशिष्ट महिलाओं की भागीदारी रही। आई आई यू टी वी एवम यूनिवर्सिटी तथा आयोजन के सूत्रधार भारत माता अभिनंदन संगठन के डाॅ विजय कुमार सालवीय जो भारत माता संगठन के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक हैं ने देश विदेश से जुड़े प्रबुद्ध और अपने क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि जहां महिलाओं को देवी स्वरूप में पूजा जाता है वहीं देवताओं का निवास होता है। आस्ट्रेलिया से जुड़ी शिक्षाविद डाॅ टेस मार्टिन ने कहा कि भारत की महिलाओं में एक दैवी शक्ति है, वो हर क्षेत्र में भारत का नेतृत्व कर रही हैं। डाॅ पुरुषोत्तम दास मित्तल जिन्होंने भारत माता संगठन को स्थापित किया ने भारत की उन सभी महिलाओं जो कि किसी ना माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं का विवरण दिया। उन्होंने डाॅ विजय कुमार सालवीय के प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं को एक अंतर्राष्ट्रीय मंच देकर उन्होंने महिला की सहभागिता को बनाया है। कार्यक्रम में नीरज कुमार, संजय ताम्रकार, रवि यादव आदि उपस्थित थे। सम्मान समारोह का संचालन का डाॅ माधवी वोरसे ने अपने अद्भुत वक्तृत्व कला से किया, जो कि एक शिक्षक तथा स्पोकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट की स्थापित करता है। उन्होंने सर्वप्रथम रितु गर्ग जो कि भारत माता अभिनंदन संगठन के नेशनल इंचार्ज हैं को आमंत्रित किया, जिन्होंने महिलाओं को जागृत करते हुए यह बताया कि 2018 से वह भारत माता संगठन से जुड़ी और पहले जिला स्तर पर फिर राज्य स्तर पर तथा आज राष्ट्र स्तर पर वह पहुंची हैं। वर्तमान समय में वह उत्कृष्ट लेखिका है। कार्यक्रम में पद्म जैन भक्तामर, डॉ तनुजा तनु, अदिति नेगी, मोनिका चोपड़ा, आशा पाण्डेय, कल्पना दीक्षित, झारखंड से श्वेता श्रीवास्तव, डायटिशीयन सुप्रिया रानी एवं शिक्षाविद देवेश कुमार देव, डाॅ शैली बिष्ट, रचना वेवेल, अंशु तिवारी, इंजीनियर सोनेशा भारद्वाज, वीणा आडवाणी, भावना तिवारी, डाॅ पल्लवी वसुधा विश्वास समेत कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, पोलेंड, आस्ट्रेलिया जैसे अनेक देशों से विद्वतजन एवं विशेष रूप से महिलाऐं जुड़ी और अपने - अपने विचार साझा किए। डाॅ सालवीय ने देवेश कुमार देव को गिरिडीह जिले को सर्वोत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान मिलने पर बधाई दी और भारत माता अभिनंदन सम्मान का सही हकदार बताया। कार्यक्रम की समाप्ति करते हुए डाॅ विजय कुमार सालवीय ने आशा व्यक्त की कि हम सभी मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाएंगे।
विज्ञापन