एबीएन सोशल डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ट्राईसिटी में साइकिलिंग कल्चर को प्रोत्साहन में देने जुटे साईकिलगिरी ग्रुप ने रविवार को महिलाओं के लिए फ्लोरल राइड का आयोजन किया। राइड के आयोजक डॉ सुनैना बंसल, अंकिता मदान और अक्षित पासी ने बताया कि इस अनूठी राइड को आयोजित करने का उद्देश्य ट्राईसिटी की महिलाओं को एक प्लेटफार्म पर लाकर न केवल उनके आत्मविश्वास को जागृत करना था। बल्कि उनमें साइकिलिंग के प्रति लगाव बढ़ाकर फिटनैस के लिए भी प्रेरित करना था। मेयर ने भी साइकिलिंग के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मेयर सर्वजीत कौर ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें शहर में साइकिलिंग कल्चर को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। मेयर ने इस अवसर पर अन्य महिला साइकिल सवारों के साथ साइकिलिंग भी की। कार्यक्रम के दौरान जुम्बा डांस और भंगड़ा भी किया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी महिलाकर्मी स्टाफ द्वारा सैल्फ डिफैंस पर एक सत्र का भी आयोजन किया जिसमें महिलाओं में आत्म सुरक्षा के गुर सीखे। अक्षित पासी ने बताया कि इस आयोजन से एकत्रित हुई राशि सोहाना स्थित अपने फाऊंडेशन के अनाथ बच्चों के लिए स्पोर्ट्स किट में खर्च किए जाएंगे।