Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अध्ययन : वुहान के बाजार में जानवरों में हुई थी कोरोना की उत्पत्ति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अध्ययन : वुहान के बाजार में जानवरों में हुई थी कोरोना की उत्पत्ति
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दो नए अध्ययनों से यह संकेत मिलते हैं कि कोविड-19 का कारक सार्स-सीओवी-2 वायरस की उत्पत्ति वुहान के हुआनान सीफूड मार्केट में जानवरों में हुई और 2019 के अंत में इसका प्रसार इंसानों में हुआ। पहला अध्ययन में यह दिखाने के लिए स्थानिक विश्लेषण का उपयोग किया गया कि दिसंबर 2019 में सबसे शुरू में कोविड-19 के जिन मामलों का उपचार किया गया वे वुहान के बाजार पर केंद्रित थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले पर्यावरणीय नमूने जीवित जानवरों को बेचने वाले विक्रेताओं से दृढ़ता से जुड़े थे। अमेरिका स्थित एरिजोना विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर माइकल वोरोबे ने ट्वीट किया, हमने दिसंबर 2019 में लक्षण की शुरुआत के साथ वुहान से अधिकांश ज्ञात कोविड-19 मामलों के लिए अक्षांश और देशांतर निकालने के लिए सार्स-सीओवी-2 की उत्पत्ति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) मिशन की रिपोर्ट में मानचित्रों का उपयोग किया। दोनों ही शोध पत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दिसंबर में मामले हुआनान बाजार के करीब और अधिक केंद्रित थे, जितना कि उम्मीद की जा सकती थी ... इसका केंद्र बाजार में था। एक दूसरे अध्ययन में पाया गया कि दो प्रमुख वायरल वंशावली कम से कम दो घटनाओं की परिणाम थीं जिनमें वायरस जानवरों से मनुष्यों में आया। शोधकर्ताओं ने कहा कि पहला संचरण सबसे अधिक नवंबर के अंत या दिसंबर 2019 की शुरुआत में हुआ था, और दूसरी वंशावली संभवतः पहली घटना के हफ्तों के अंदर आ गई। उन्होंने कहा कि ये निष्कर्ष उस छोटे दायरे को परिभाषित करते हैं जब सार्स-सीओवी-2 ने पहली बार मनुष्यों को संक्रमित किया और जब कोविड-19 के पहले मामले सामने आए। लेखकों ने दूसरे शोधपत्र में लिखा, 2002 में सार्स-सीओवी-1 और 2003 में सार्स-सीओवी-2 में उभार संभवत: कई "जूनोटिक" (पशुजन्य) घटनाओं के परिणामस्वरूप हुआ। इन शोधपत्रों की हालांकि अभी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जानी बाकी है। इनमें यह पहचान स्पष्ट नहीं हुई है कि बाजार में किस जानवर से इस संक्रमण का प्रसार इंसानों में हुआ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,130