Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सत्संग, स्वाध्याय और सेवा से बदल सकता है जीवन : संजय मिश्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सत्संग, स्वाध्याय और सेवा से बदल सकता है जीवन : संजय मिश्रा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में स्वामी श्रद्धानंद जी की जयंती के अवसर पर सामूहिक हवन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर स्वामी श्रद्धानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा सह सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने स्वामीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।महा हवन के उपरांत प्राचार्य ने स्वामी श्रद्धानंद को एक सच्चा साधक,देश भक्त और समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार सत्संग, स्वाध्याय और सेवा से जिंदगी बदल जाती है, इसे हम मुंशीराम के जीवन से सीख सकते हैं, जो महर्षि दयानंद के प्रभाव में आकर स्वामी श्रद्धानंद बन गए। उन्होंने समाज की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तत्कालीन समाज में जो अंध विश्वास, ढोंग और पाखंड फैला था, ऊंच-नीच, छुआछूत की भावना फैली थी, स्वामीजी ने उसका पूर जोर विरोध किया। उन्होंने लोगों को अपनी संस्कृति, अपने धर्म से प्रेम करना सिखाया। अछूतोद्धार, विधवा विवाह, नारी शिक्षा आदि का प्रचार किया। उनके द्वारा स्थापित गुरुकुल कांगड़ी आज भी शिक्षा की क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेना और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,356