Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप फरवरी के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इस लिस्ट के मुताबिक मार्च 2022 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। मार्च में बैंकों की कुल 13 दिन की छुट्टियों में 4 छुट्टी रविवार के हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। बता दें कि पूरे देश में 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। आइए जानते हैं कि फरवरी 2022 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें। 1 मार्च (महाशिवरात्रि)- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद, 3 मार्च (लोसार)- गंगटोक में बैंक बंद, 4 मार्च (चपचार कुट)- आइजोल में बैंक बंद, 6 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश, 12 मार्च (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार, 13 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश, 17 मार्च (होलिका दहन)- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद, 18 मार्च (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद , 19 मार्च (होली/याओसांग का दूसरा दिन)- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद, 20 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश, 22 मार्च (बिहार दिवस)- पटना में बैंक बंद, 26 मार्च (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार, 27 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,802