Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

विपिन मिश्रा के स्त्रोत गायन के साथ तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का आगाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विपिन मिश्रा के स्त्रोत गायन के साथ तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
चतरा। जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां भद्रकाली परिसर में में आयोजित तीन दिवसीय सांकेतिक राजकीय इटखोरी महोत्सव का शुभारंभ स्त्रोत गायक विपिन मिश्रा के गायन और डमरू वादन व शंखनाद के साथ हुआ। इसके पूर्व राजकीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अथिति श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह व सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास, चतरा उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सभी अतिथियों को पुष्प एवं शॉल देकर स्वागत किया गया। चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इटखोरी राजकीय महोत्सव 19 फरवरी 2015 से शुरू हुआ था यह जारी रहेगा। इटखोरी महोत्सव राज्य की सीमाओं को पार कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। मंत्री ने कहा कि इटखोरी महोत्सव हमसब के लिए गर्व का महोत्सव है। हमसब सौभाग्यशाली हैं माँ भद्रकाली हमारे चतरा जिले की धरती पर विराजमान हैं। आनेवाले वर्षों में यह कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि माता के दरबार में सभी लोग सम्मिलित होकर महोत्सव मना रहे हैं यह सब माता की ही कृपा है। संबोधन के पश्चात स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अतिथियों ने किया पौधरोपण : उद्घाटन से पूर्व माता भद्रकाली मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोगता, सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक किशुन दास, उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पौधारोपण किया। इससे पूर्व उन्होंने मां भद्रकाली की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित सांकेति महोत्सव के आयोजन को लेकर साधना चबुतरा के समीप बनाए गए स्टेज पर पहुंचकर महोत्सव का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान चतरा उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुमताज अंसारी, जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,825