Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नीट : झुमरी तिलैया के सगलदीप को राज्यभर में 45वां स्थान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नीट : झुमरी तिलैया के सगलदीप को राज्यभर में 45वां स्थान
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। गुरुद्वारा रोड निवासी सरदार सगल दीप सिंह ने जेनरल कोटे में 2021 के नीट मेडिकल के एग्जाम में झुमरी तिलैया का नाम रौशन किया है। उन्होंने आॅल इंडिया रैंकिंग 5414 स्थान प्राप्त किया। उन्होंने घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी की थी। सगलदीप को राज्य भर में 45वां स्थान प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो कि सगल दीप सिंह स्वर्गीय अशोक सलूजा के छोटे पुत्र और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन के भतीजे हैं। उन्होंने दसवीं की परीक्षा में भी 10 सीजीपीए प्राप्त किया था। 12वीं की परीक्षा में भी प्रथम आया था। सगलदीप की सफलता पर सारे समाज और परिवार मेंं हर्ष एवं खुशी का वातावरण है। सगल दीप सिंह ने दूरभाष पर बताया कि यह उसके गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद है। उनके परिजनों से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह उनकी अपनी मेहनत का फल है। वह रात को 3:30 बजे तक पढाई करता था। सगलदीप के डॉ बनाना उनके स्वर्गीय पिताा अशोक सलूजा का सपना था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,846