Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

शुरुआत 5,000 से और अंत में 31,000 में बिका "आम"

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शुरुआत 5,000 से और अंत में 31,000 में बिका "आम"
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। आम के दीवाने, इसे खाने के लिए कितनी कीमत चुका सकते हैं, इसका अंदाजा पुणे से सामने आई एक खबर के बाद लगाया जा सकता है। दरअसल, पुणे की एक मंडी में सीजन का पहला हापुस आम खरीदने के लिए जबरदस्त होड़ दिखाई दी। बाकायदा आम की बोली लगाई गई। एक टोकरी खरीदने के लिए जबरदस्त बोली लगी, जिसके बाद आखिर में 31 हजार रुपये में टोकरी नीलाम हो गई। आम विक्रेता का कहना है कि इस तरह के आम के दाम पिछले 50 साल में भी नहीं मिले हैं। दरअसल, देवगढ़ रत्नागिरी से हापुस आम की पहली फसल शुक्रवार को पुणे के एपीएमसी मार्केट पहुंची थी। पांच हजार रुपये रखी गई शुरुआती कीमत : आम की टोकरी जैसे ही बाजार पहुंची, लोग उसे खरीदने के लिए टूट पड़े। मुंहमांगी कीमत भी देने को तैयार थे। ऐसे में आम विक्रेता युवराज काची ने उसे नीलाम करने की योजना बनाई। युवराज ने बताया कि आम की शुरुआती कीमत 5 हजार रुपये लगाई गई। आखिर में हापुस आमों की यह टोकरी 31 हजार रुपये में बिकी। हर बार होती है नीलामी : युवराज काची बताते हैं कि परंपरा के तौर पर हम सीजन के पहले आम की नीलामी आयोजित करते हैं। इस नीलामी के आधार पर अगले दो महीने तक बाजार का रास्ता तय होता है, लेकिन ऐसा पहली बार है जब 31 हजार रुपये में टोकरी बिकी है। उन्होंने बताया कि यह पिछले 50 साल में सबसे महंगी बोली है। इसके अलावा एक टोकरी 21 हजार तो एक और 18 हजार रुपये में नीलाम हुई। वहीं दो टोकरियां 22, 500 रुपये में बिकीं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,416