समाज
सीए बनने पर निवर्तमान वार्ड पार्षद ने दी बधाई
ABN Bureau
•
10 Feb, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। चार्टर्ड एकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर झुमरी तिलैया पानी टंकी रोड निवासी रिया जैन को निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने उनके घर पर जाकर उनको पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जैन समाज के मंत्री ललित जैन सेठी सहित पदाधिकारियों के द्वारा बधाई दी गई उनके पिता सुरेश जैन कासलीवाल और माता रितु जैन मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। बेटी की सफलता पर उन्होंने बहुत खुशी का इजहार किया। उनके पुत्र शुभम जैन भी सीए हैं। बधाई देने वालों में जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, सह मंत्री राज, छाबड़ा, उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, प्रदीप जैन पांड्या, सुरेश झाझंरी, नरेंद्र झाझंरी, सुनील जैन शेट्टी,सुशील जैन छाबड़ा, जैन स्कूल के डायरेक्टर किशोर जैन पांड्या, सुनील जैन छाबड़ा, जयकुमार कुमार गंगवाल, नीलम सेठी, आशा गंगवाल , विनोद अजमेरा सुरेश शेट्टी, महावीर कासलीवाल, महेंद्र कासलीवाल मनीष सेठी, संदीप सेठी, एवं समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार जैन शामिल थे।
विज्ञापन