समाज
गूंजने लगी शहनाई, लेकिन 100 लोग ही कार्यक्रम में होंगे शामिल
ABN Bureau
•
24 Jan, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। खरमास के बाद शादी के लिए शुभ लगन का इंतजार हुआ खत्म हुआ और इसके साथ ही बैंड बाजा और बारात की धूम शुरू हो गई है। क्योंकि शुभ लग्न की शुभ घड़ी की शुरुआत हो गयी है। वैसे तो कोरोना के कारण जिले में शादियां बेहद कम होगी। जो भी कर रहे हैं सादगी तरीके से कर रहे हैं। गत वर्ष भी कोरोना के कारण बेहद कम शादियां हुईं। उसमें भी मेहमान कम बुलाने के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की थी। इस बार भी सिर्फ सौ लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। कई लोगों के वर पक्ष या वधू पक्ष दूसरे राज्यों में रहते हैं। वे लोग शादियां टाल भी रहे हैं। वे लोग कोरोना संक्रमण कम होने का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में राज्य सरकार ने 31 जनवरी तक रात्रि 8 बजे तक ही प्रतिष्ठानों को खोलने का निर्देश जारी किया है और कई अन्य पाबंदियां भी लगायी गई हैं। इस वक्त जिले में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या पाई जा रही है। जिस कारण शादियों में मेहमान भी कम आना पसंद कर रहे हैं। वहीं झुमरी तिलैया के दुल्हन एवं उनके परिवार शादी को लेकर कुआं पर पूजा अर्चना कर विधान कराते दिख रहे हैं। वहीं पंडित और साथ में बैड बाजा का धुन बजाने में लगे दिख रहे हैं। इधर, कोरोना के कारण कपड़ा, सोना-चांदी, फर्नीचर, जूता-चप्पल, इलेक्ट्राॅनिक समान, वाहन की खरीदारी भी की जा रही है।
मेहमानों की संख्या सीमित होने डेकोरेटर्स कैटरिंग को भारी नुकसान : शादियों में मेहमानों की संख्या सौ लोग होने से डेकोरेटर्स व कैटरिंग व्यवसाय को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसमें भी कई लोग कोरोना संक्रमण के कारण शादी की तिथि टाल रहे हैं। जिससे होटल, टेंट और कैटरिंग के कारोबार को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। बैंड वालों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
इस साल शादी के शुभ मुहूर्त : जनवरी 22, 23, 24 व 25, फरवरी 5, 6, 7, 8, 9, 10, 18, 19, 20, मार्च कोई मुहूर्त नहीं।अप्रैल 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27, मई 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18, 20, 21, 26, 27, 31, जून 1, 6, 8, 10, 11,13, 20, 21, 23 जुलाई 3, 4 ,5 ,6 7,8,9, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 30, 31, अगस्त 1, 2, 3, 5, 9, 11, 14, 15, 19, 20,21, 28, सितंबर 1, 4, 5, 6, 7, 8, 26, 27, अक्तूबर कोई मुहूर्त नहीं, नवंबर कोई मुहूर्त नहीं और दिसंबर 2, 4, 7, 8, 9 व 14 तारीख।
विज्ञापन