Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर प्रणामी मंदिर में भव्य दीपोत्सव,भजनों में खूब झूमे श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर प्रणामी मंदिर में भव्य दीपोत्सव,भजनों में खूब झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
  • कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर प्रणामी मंदिर में भव्य दीपोत्सव,भजनों में खूब झूमे श्रद्धालु
  • मेरे कान्हा के साथ मनाएंगे दीवाली हम तो नाच नाच कर... 

एबीएन सोशल डेस्क। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर परमहंस संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री राधा-कृष्ण राज श्यामा जी का नवीन वस्त्रों एवं जड़ित, सुसज्जित आकर्षक आभूषणों से अलौकिक एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान भगवान को लड्डू, खीर, चूरमा, मेवा, फल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

 इसके पश्चात मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से दीपों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी थालियों में दीप सजाकर सामूहिक आरती की। दीपों की जगमगाहट और भक्ति के वातावरण से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा।इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में ट्रस्ट के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष सोनी एवं निधि शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

 भजनों में मेरे कान्हा के साथ मनाएंगे दीवाली हम तो नाच नाच कर, रंग चढ़ गया मुझे श्याम का रंग चढ़ गया जब से कन्हैया का मैं दीवाना हो गया, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी, ओ पालनहारे, निर्गुण और न्यारे, तुम्हरे बिन हमरा कौनो नाहीं... भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर खूब झूमे।पूरा वातावरण राधे-कृष्ण के जयकारों एवं भक्ति संगीत से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की धार्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र पर्व है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी, जिसके उपलक्ष्य में देवताओं ने दीपोत्सव मनाया था। इसी कारण इसे देव दीपावली कहा जाता है। इस दिन दीपदान, गंगा स्नान, पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

विज्ञापन