टीम एबीएन, रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित परमहंस डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के सान्निध्य में 295 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में श्री राधा रानी जी का आकर्षक आभूषणों एवं मनोहारी पुष्पों से दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान को महाप्रसाद का भोग अर्पित किया।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी का वितरित किए गए। मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भजन संध्या में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा गाये सुमधुर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूम उठे।राधे-कृष्ण एवं श्याम प्रभु के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
लगभग तीन हजार से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पूर्णमल सर्राफ, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, संजय सर्राफ, ज्ञान चंद्र शर्मा, सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।