Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

प्रबोधिनी एकादशी पर अखंड सहित जप-अनुष्ठान व तुलसी विवाह दिवसोत्सव हर्षोल्लास मनाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्रबोधिनी एकादशी पर अखंड सहित जप-अनुष्ठान व तुलसी विवाह दिवसोत्सव हर्षोल्लास मनाया
विज्ञापन
  • प्रबोधिनी एकादशी पर अखंड सहित जप-अनुष्ठान व तुलसी विवाह दिवसोत्सव हर्षोल्लास मनाया

टीम एबीएन, रांची। गायत्री परिवार स्थानीय रांची शाखाओं,मंडलों तथा कांके प्रखंड समन्वय समिति महिला मंडल समूह में एवं राष्ट्रीय आनलाइन जप-अनुष्ठान समूह प्रतिनिधित्व में दो दिवसीय एकादशी मनाया। इस व्रत-उपवास में साधकों ने जप-अनुष्ठान तथा तुलसी विवाह संस्कार महोत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया।

कई साधकों ने इस पावन अवसर पर अखंड दीप 24 घंटे का प्रज्ज्वलित किए और दोनों दिन जप-अनुष्ठान विशेष किए। इसमें गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र सहित 12 और सहायक मंत्रों सहित कुल जप 72 माला तक किए। 

आनलाइन जप-अनुष्ठान समूह में संचालक ने अनुरोध किया कि गुरुसत्ता की सूक्ष्म उपस्थति और आशीर्वाद से 24 घंटे के ऑनलाइन एकादशी अखंड जप में शामिल होकर इस दैवीय योजना में घर बैठे बैठे जप सहयोग में राष्ट्र निर्माण के लिए तथा सभी के लिए सद्बुद्धि व उज्वल भविष्य की प्रार्थना भाव के साथ सभी साधक अपने बहुमूल्य समय का एक अंश अवश्य देने का प्रयास करें।

 जप-अनुष्ठान पुरश्चक्रण में साधकों ने श्रद्धापूर्वक भगवती माता श्रीलक्ष्मी तथा प्रभु विष्णु नारायण हरि की स्तुति पुरुषसूक्त एवं श्रीसूक्त से विधिवत श्रद्धापूर्वक की। चर्चाओं में बताया कि  

पुरुषसूक्त व श्रीसूक्त का पाठ स्तुति विशेष देवी देवता का विशेष पूजन-अर्चन के क्रम में विस्तार से किया जाता है। इस अवसर पर कांके प्रखंड शाखा में महिला मंडल संचालिका सुलोचना शाह के सानिध्य में महिला सदस्यों ने जप के साथ साथ शालिग्राम और तुलसी विवाह दिवसोत्सव भी श्रद्धा व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। 

इस पावन अवसर पर समूह प्रतिनिधि ने बताया कि पौराणिक कथा अनुसार हिंदू धर्म में तुलसी माता व श्रीविष्णु भगवान का विवाह दिवसोत्सव का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह भगवान विष्णु और माता तुलसी (वृंदा) के दिव्य मिलन का प्रतीक है। यह मांगलिक कार्यों की शुरुआत और  चातुर्मास के समापन का प्रतीक है।

 इसके बाद भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और हिंदू धर्म में विवाह व अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।घर में तुलसी का स्थापन से वातावरण में शुद्धि का वातावरण रहता हो। तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाने से दांपत्य जीवन में प्रेम, सौहार्द, सामंजस्य और सुख-शांति बनी रहती है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी। 

विज्ञापन