समाज
लोहरदगा : मृत पिता को 10 वर्षीय बेटी ने दी मुखाग्नि
ABN Bureau
•
23 Jan, 2022
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। बदलते दौर में समय के साथ लोगों की सोच भी बदलने लगी है। अब बेटियों और महिलाएं पुरानी परंपरा को दरकिनार कर आगे बढ़ा रही हैं। लोहरदगा के सेन्हा प्रखण्ड के अन्तर्गत बरही ग्राम में पिता को उसकी 10 वर्षीया बेटी ने मुखाग्नि दी। बरही के रितेश कुमार साहू जो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, 22 जनवरी की रात उनका निधन हो गया। इसके बाद समस्या उत्पन्न हुई कि मुखाग्नि कौन देगा। चूंकि इनकी सिर्फ एक पुत्री के अलावे कोई संतान नहीं थी। न ही परिवार में कोई सदस्य है। जो मुखाग्नि देगा। शनिवार को जब दिवंगत रितेश साहू की अंतिम यात्रा घर से शुरू होकर बरही मुक्तिधाम पर पहुंचा, तो छोटी उनकी बेटी मिस्टी ने बेटे की तरह अंतिम संस्कार किया। पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
लोहरदगा जिला परिषद सेन्हा के सदस्य रामलखन प्रसाद, मुखिया सुखदेव उरांव, अमर भगत, महावीर साहू, त्रिपुरेश्वर पाठक श्यामाधार पाठक, परमानन्द महतो, धरमु महतो, मनोज साहू, दिलीप साहू, अभिमन्यु साहू, बहादुर महतो, सीताराम महतो, भीम महतो, शक्ति साहू, बंटी साहू, परमानंद प्रसाद, चतर्गुण महतो, सुनील महतो, विनोद महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण उपास्थित थे।
विज्ञापन