Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

22 को रातू रोड श्री दुर्गा साई मंदिर से दोपहर में शिरडी के लिए निकलेगा भव्य श्री साई रथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
22 को रातू रोड श्री दुर्गा साई मंदिर से दोपहर में शिरडी के लिए निकलेगा भव्य श्री साई रथ
विज्ञापन

45 दिनों में 2100 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा कर पहुंचेंगे शिरडी धाम 

टीम एबीएन, रांची। ओम श्री साई सेवा मंडल, रांची के सान्निध्य में कल 22 नवंबर को रातू रोड श्री दुर्गा साई मंदिर से दोपहर में श्री साई बाबा का भव्य एवं अद्भुत साई रथ रांची से शिरडी धाम के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर रांची से 11 साई भक्त रथ के साथ पैदल यात्रा करते हुए लगभग 2100 किलोमीटर की दूरी तय कर 45 दिनों में शिरडी स्थित श्री साई धाम पहुंचेंगे। यह रांची से शिरडी के लिए निकाली जा रही चौथी पदयात्रा होगी। 

जैसा कि ज्ञात है श्री साई सेवा मंडल के संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ है। वहीं मंडल के संयोजक मुकेश काबरा है। मंडल के सचिव मनोज कुमार व मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल ने बताया कि इस पदयात्रा में समिति के अध्यक्ष साई मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में 11 से अधिक साई भक्त प्रतिदिन लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे और आगामी 6 जनवरी 2027 को शिरडी साई धाम पहुंचकर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। 

इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भव्य एवं अलौकिक, अद्भुत साई रथ होगा। रथ का गुंबद एवं बाहरी सजावट निर्माणाधीन साई मंदिर के स्वरूप की तर्ज पर तैयार हो चुका है। रथ पर साई बाबा की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा विराजमान रहेगी। 

मंडल के अध्यक्ष साई मनीष अग्रवाल सचिव मनोज कुमार ने नगर के सभी धर्मप्रेमियों एवं साई भक्तों से आग्रह किया है कि वे आगामी 22 नवंबर को इस पावन एवं श्रद्धामयी यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित होकर यात्रा के साक्षी बनें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। 
इस पदयात्रा में साई मनीष अग्रवाल, आलोक पांडेय, संतोष अग्रवाल, सुबोध कुमार, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र ठाकुर, सूरज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल सहित कई साई भक्त शामिल रहेंगे। 

इसके अलावा आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राम किशोर कुंवर, उपसचिव देव शरण सिंहा उर्फ राजू सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल,मनोरंजन शर्मा, दिलीप अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, मुन्ना वर्णवाल, सोनू वर्णवाल, सुबोध अग्रवाल सहित कई सदस्य लगे हुए हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी।

विज्ञापन