Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

माता मोर्वी क आंगणियो मं लियो अवतार बैठयो रांची मं लगाकर दरबार श्याम धणी राज करे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
माता मोर्वी क आंगणियो मं लियो अवतार बैठयो रांची मं लगाकर दरबार श्याम धणी राज करे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 20 नवम्बर 2026 को कार्तिक शुक्ला देवोत्थान एकादशी के पावन दिन कलयुग अवतारी श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अत्यन्त धूमधाम के साथ भक्तिभाव के वातावरण में आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि द्वापर में माता मोर्वी के आंगन में कार्तिक शुक्ला एकादशी को श्री श्याम प्रभु ने अवतार लिया और शिशदान के पश्चात श्री कृष्ण से वर पाकर कलयुग में खाटू धाम में प्रगट हुए।  

मौके पर सर्वप्रथम प्रात: 7:30 बजे रांची नगर के 400 से ज्यादा श्याम भक्तों द्वारा श्री श्याम प्रभु को निशान अर्पित कर अपने अपने मनोकामना श्री श्याम प्रभु को अर्पित किये। तत्पश्चात प्रात: 10:30 श्री लक्ष्मी वेंकटश्वर अन्नपूर्णा सेवा तिरुपति मंदिर द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा में श्री श्याम मंडल द्वारा अन्नपूर्णा सेवा का कार्यक्रम का किया गया जिसमें 600 से ज्यादा भक्तों ने श्याम प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। 

साथ ही आज के एकादशी के उपलक्ष में पूरे मन्दिर परिसर को विद्युत की रंगीन लड़ियों, रंगीन बैलून व फूलों से अत्यन्त कलात्मक ढंग से सजाया गया। अहले प्रात: काल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर 21 प्रजातियों विशेष कर गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, जरबेरा, आॅर्किड, गेंदा के ताजे फूलों से अद्भुत मनभावन श्रृंगार किया गया। 

साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।  मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जय जयकारों के बीच अखंड ज्योत प्रज्वलित की गयी और उपस्थित भक्तगण श्री श्याम प्रभु के जयकारों से मन मयूर नाच उठा। श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा सर्व प्रथम गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ किया गया।

माता मोर्वी क आंगणियों मं श्याम लियो अवतार बैठ्यो रांची मं लगाकर दरबार श्याम धनी राज करे, हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा है जीतूंगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है, जिस के घर में खाटू वाले की तस्वीर लगायी जाती है जिस घर में नीले वाले की नित जोत जगायी जाती है, खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया, बंदा तेरा बाबा, मालामाल हो गया, ग्यारस चांदण की आयी भगता मिल ज्योत जगाई झांझ मजीरा बाजे आंगणे इत्यादि भजनों की लय पर श्याम भक्तगण श्याम मस्ती में झूम रहे थे।

मौके पर श्री श्याम प्रभु को श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का भोग, छप्पन भोग अर्पित कर विभिन्न प्रकार के मिष्ठान-फल-मेवा-केसरिया दूध-मगही पान का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 1 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ हि आज के इस कार्यक्रम का श्याम मंडल, रांची के अपने यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया।  

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, बालकिशन परसरामपुरिया, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, अमित जलान, विकास पाड़िया, नितेश केजरीवाल, ज्ञान प्रकाश बागला, प्रियांश पोद्दार, महेश सारस्वत का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (98353 31112) ने दी। 

नोट- कल दिनांक 21  नवंबर को  द्वादशी के उपलक्ष में संध्या 6:30 बजे श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित कर भक्तों के बीच वितरण किया जायेगा। 

विज्ञापन