Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 172
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

चतरा : 11 वर्षीय अमर की छठ पूजा रही चर्चा का विषय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चतरा : 11 वर्षीय अमर की छठ पूजा रही चर्चा का विषय
विज्ञापन
  • चतरा : 11 वर्षीय अमर चंद्रवंशी ने किया चार दिवसीय छठ व्रत, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मयूरहंड (चतरा)। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के प्रति अटूट श्रद्धा की अनूठी मिसाल मयूरहंड प्रखंड में देखने को मिली। 

बेलखोरी पंचायत के शालेय गांव निवासी सुरेंद्र राम के 11 वर्षीय पुत्र अमर चंद्रवंशी ने पूरे विधि-विधान और निष्ठा के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान कर रहे हैं। अमर ने शालेय गांव स्थित मां भगवती मंदिर छठ घाट पर संध्या अर्घ्य के दौरान अस्ताचलगामी सूर्यदेव को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। 

इतनी कम उम्र में उनकी धार्मिक आस्था और संकल्प ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि बिहार के सिवान जिले में चार वर्ष की उम्र में छठ व्रत करने वाले बालक के बाद अमर को देश के सबसे कम उम्र के व्रतधारियों में दूसरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन