Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 174
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

गोपाष्टमी पर श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम में होगा विशेष धार्मिक आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गोपाष्टमी पर श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम में होगा विशेष धार्मिक आयोजन
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। गोपाष्टमी पर 17 नवंबर को पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के सान्निध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

मौके पर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना, गौसेवा, सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद एवं भोग वितरण किया जायेगा। श्रद्धालु गौमाता की पूजा कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना करेंगे। इस पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी का जड़ित एवं आकर्षक आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा।

मंदिर परिसर को भी भक्तिमय वातावरण में सजाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि गोपाष्टमी के माध्यम से गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा का संदेश दिया जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर गौसेवा एवं पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

विज्ञापन