Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 230
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

विश्व हिंदू परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विश्व हिंदू परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
विज्ञापन
  • विश्व हिंदू परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
  • राष्ट्र के साथ धर्म एवं संस्कृति के भी रक्षक थे भगवान बिरसा मुंडा मिथिलेश्वर मिश्र

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद  द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 151वीं जयंती पर राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के अमर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अंग्रेजों से युद्ध किया। वे राष्ट्रभक्त के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। 

उन्होंने अंग्रेज मिशनरियों के षड्यंत्र को समझा तथा जनजाति समाज को धर्मांतरण के विरोध में जागृत करते हुए उनके धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने का भी काम किया। शौर्य के साथ-साथ वे सामाजिक समरसता के भी प्रतीक थे। 

आज उनके जयंती पर संपूर्ण देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर  जनजातीय वीरों, वीरांगनाओं के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए विश्व हिंदू परिषद उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है। 

भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, महानगर मंत्री योगेश खेडवाल, प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल तिवारी, माधव नगर के उपाध्यक्ष सुभाशीष चटर्जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन