Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

बुढ़मू के छापर गांव में गायत्री परिवार ने निकाली नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बुढ़मू के छापर गांव में गायत्री परिवार ने निकाली नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा
विज्ञापन

नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा छापर गांव, बुढ़मू में गायत्री परिवार ने निकाली 

नशा के प्रकोप से अनेकों के जीवन नरकतुल्य  यातनाओं से गुजरता हैं : प्रधानाध्यापक 

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार शक्तिपीठ सेक्टर टू रांची के मार्गदर्शन में उत्क्रमित उच्च विद्यालय छापर, बुढ़मू, रांची के विद्यार्थियों ने छापर गांव में नशा मुक्ति रैली में नशा उन्मूलन संबंधित सद्विचार व सद्वाक्य की दफ्ती लेकर नारा लगाते एवं नशा मुक्ति गीत गाते हुए पंक्तिबद्ध एक नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा निकाली। 

गांव वाले परिजनों को तथा घर-घर जाकर  नशा मुक्ति के संबंध में एक छोटी पुस्तिका भी दी गयी एवं नशा से होने वाली नुकसान को बारे में बताया गया। 
इस अवसर पर बुढ़मू ब्लॉक गायत्री परिवार के  साधक भाई बसंत कुमार साहू के नेतृत्व में रामकृष्ण मिशन के चैतन्य राज ने इस रैली का शुरूआत की। साथ में विद्यालय के प्रिंसिपल प्रभात टोप्पो एवं शिक्षकगण भी साथ सहयोग दिये। 

नशे की समस्या व निदान पर प्रकाश डालते हुए प्रिंसपल ने बताया कि नशा एक महामारी है, इसके प्रकोप से अनेकों के जीवन नरकतुल्य यातनाओं से गुजरता है; क्योंकि नशा उनकी मानसिकता में प्रवेश करने पर  दुर्दशा में ला देता है। इस कार्यक्रम में गांव के दर्शकों, सहयोगियों और उपस्थित जन समुदाय ने इस अभियान की योजना को तथा ऐसे कार्यक्रम की काफी सराहना और प्रशंसा की। 

प्रखंड के संयोजक ने गुरुवर श्रीपूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ की युग निर्माण अभियान अंतर्गत शांतिकुञ्ज द्वारा निर्धारित आयोजित कुछ विशिष्ट बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए राष्ट्रीय व विश्व व्यापी कार्यक्रम पर भी चर्चा कर ग्रामीण परिजनों को बताया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के दीपक दयाल प्रसाद और जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन