- रांची : श्री श्याम प्रभु को अंकुट का भोग अर्पित
टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आज दिनांक 10 नवंबर मंगलवार 2026 को खाटू नरेश श्याम बाबा को कार्तिक माह के पावन अवसर पर प्रातः 11 बजे श्री श्याम प्रभु को अंकुट का भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान ललित मोदी, श्रृष्टि मोदी, अंशुल मोदी एवं तुषित थर्ड ने श्याम बाबा को अंकुट का भोग अर्पित किए।
सर्व प्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं मोदी परिवार द्वारा गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को अंकुट का भोग अर्पित किया जिसमें पुड़ी, पुडा, बड़ा एवं पंचमेल की सब्जी भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय-लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।
अंकुट का भोग प्राप्त करने के लिए भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के अंकुट का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 500 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पाड़िया, प्रमोद बगड़िया, मनोज ढांढनीयाँ, प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक डालमिया, प्रियांश पोद्दार, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, राजेश सारस्वत, नितेश लखोटिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी