टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 05 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण रंभा सह दीपोत्सव एकादशी महापर्व का अत्यंत भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाया गया। दीपावली पर्व को इस एकादशी पर पूरे मन्दिर परिसर को विभिन्न रंगों के विद्युत की लड़ियों एवम 1100 शुद्ध घी के दियों से रोशन किया गया।
प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रजातियों के रंग बिरंगे ताजा फूलों से श्रृंगार किया गया जैसे गुलाब, बेला, रजनीगंधा, गैंदा, जरबेरा, गुलदौदी के साथ ही इस अवसर पर मंदिर में विराजमान वीर हनुमान एवम शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच अखंड ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया गया।
बैठ्यों रांची मं लगाकर दरबार श्याम धनी राज करे, अनोखा जो भी हुआ श्याम तेरे द्वार हुआ, श्याम तेरे भरोसे मेरा ये परिवार है, दरबार है निराला खाटू के श्याम का, तुम हमारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हो रहे थे। साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को गुलाब जामुन, चंद्रकला, मलाई चाप, लड्डू, गोंद पाक, केसरिया पेड़ा एवं केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चंद्र सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, नितेश केजरीवाल, प्रियांश पोद्दार, विकास पाड़िया, जीतेश अग्रवाल, अजय साबू का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।