Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

5 नवंबर को स्वामी सदानंद जी महाराज देंगे आशीष वचन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
5 नवंबर को स्वामी सदानंद जी महाराज देंगे आशीष वचन
विज्ञापन
  • 5 नवंबर को स्वामी सदानंद जी महाराज देंगे आशीष वचन
  •  श्रद्धालुओं के बीच होगा प्रसाद वितरण

एबीएन सोशल डेस्क। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में 5 नवंबर, गुरुवार को अपराह्न 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परम पूज्य परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीष वचन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी सदानंद जी महाराज अपने आध्यात्मिक, प्रेरणादायी एवं कल्याणकारी आशीष वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, प्रेम, सेवा, सदाचार, परोपकार तथा मानव कल्याण का संदेश देंगे। 

महाराज जी श्रद्धालुओं को जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने, जरूरतमंदों की सेवा करने और समाज में प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देंगे। इस अवसर पर स्वामी सदानंद जी महाराज मंदिर के द्वितीय तल पर संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निवास कर रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, असहाय एवं निराश्रित प्रभुजनों के साथ भी दीपावली का पावन पर्व मनाएंगे। उनके साथ खुशियां साझा कर उन्हें अपनत्व, सम्मान और स्नेह प्रदान किया जाएगा। 

यह पहल पर्व की वास्तविक भावना अर्थात सेवा, करुणा और मानवता का अनुपम उदाहरण है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर महाराज जी के आशीर्वचन का लाभ लेने एवं प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है। यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक समरसता, सेवा और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाने का संदेश देगा।

विज्ञापन