Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 624
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

गायत्री परिवार का भव्य जन्म-शताब्दी महोत्सव 3 दिवसीय दिल्ली में संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गायत्री परिवार का भव्य जन्म-शताब्दी महोत्सव 3 दिवसीय दिल्ली में संपन्न
विज्ञापन

नवयुग का निर्माण जमाना देखेगा,जागेगा इन्सान जमाना देखेगा प्रज्ञागीत से गुंजायमान हुआ स्टेडियम 

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्रीपरिवार शान्तिकुञ्ज मुख्यालय के मुख्य मार्गदर्शिका परम आदरणीया शैलबाला जीजी, अंतराष्ट्रीय युवा मंडल नायक सम्राट श्रद्धेय डाक्टर चिन्मय पण्ड्या एवं विश्व महिला मंडल संचालिका श्रद्धेया शेफाली जी के सानिध्य, साक्ष्य में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में 31 अक्टूबर से शुभारंभ समारोह 2 नवम्बर को प्रथम प्रवेश द्वार पर भव्य प्रखर प्रज्ञा, सजल श्रद्धा स्तम्भ स्मारक का दिव्य दर्शन सहित दिव्य ज्योति-कलश व अखंड दीप प्रज्ज्वलन युक्त शानदार, ऐतिहासिक 2026 द्वितीय चरण समारोह सफल सुफल संपन्न हुआ।

इस आध्यात्मिक चेतना एवं युग निर्माण का विराट पर्व में देश-विदेश से गायत्री परिवार की सहभागिता, देश विदेश के शीर्ष नेतृत्व एवं सामाजिक, राजनयिक, सांस्कृतिक आध्यात्मिक विशिष्ट गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजन रहा। इस महान अवसर पर एक विशेष  डाक टिकट व स्मृति स्मारक सिक्का का विमोचन हुआ। 

इस पावन-पुण्यकारी कार्यक्रम में भारत राष्ट्र के अधिकांश प्रांतों व विदेशी राष्ट्रों से भी भागीदारी रही। इस भव्य समारोह में निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजन हुए। यद्यपि यह कार्यक्रम आयोजन परम पूज्य गुरुदेव श्रीप्रज्ञावतार की पुरश्चक्रण तप साधना, अखंड दीप का प्राकट्य एवं दिव्य चेतना स्वरूप गुरूमाताश्री के पावन पुण्य अवतरण के त्रिसंयोग दिव्य त्रिवेणी संगम का 100 वर्ष शताब्दी समारोह आयोजन का दूसरा चरण समारोह रहा। 

इस महान अवसर पर दूसरे दिन सायंकाल विराट दीप महायज्ञ, सांस्कृतिक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां, माताजी के जीवन पर आधारित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, माताजी के जीवन व्यक्तित्व पर विशेष डॉक्यूमेंट्री, भारतीय संस्कृति एवं इस दौरान आध्यात्मिक चेतना का भव्य प्रस्तुतीकरण, प्रांत स्तरीय गायत्री परिवार का विराट सम्मेलन, वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता अनुभव, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक ऊर्जा का संगम युग निर्माण के संकल्प को नयी गति, एक महोत्सव, अनेक ऐतिहासिक आयाम माताजी जीवन का एक  स्मारक सिक्का व विशेष डाक टिकट का विमोचन, गायत्री परिवार सम्मेलन सक्रिय कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक एवं युगांतकारी क्षण के साक्षी बने सभी आमंत्रित परिजनों का भाव भरा भव्य हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किये गये।

सभी प्रवक्ताओं ने शांतिकुञ्ज गायत्री परिवार के कार्यक्रम लक्ष्य को सराहते हुए कहा, दुहराया कि भगवान की जलायी यह दीप ज्योति युगों-युगों तक प्रकाशमान व अक्षुण्ण रहेगी तथा जन-जन को नयी दिशा देगी।  कई प्रज्ञागीत गाये गये और विश्व में वसुधैव कुटुंबकम और उसके उज्जवल भविष्य, नव युग सृजन, सत्संकल्प के विस्तृत षोडशोपचार पाठ किये गये। व्यक्तिगत संकल्प प्रपत्र फार्म भरवाये गये।  

इस कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के लगभग समस्त विद्यार्थी, कई प्रान्त के  हजारों विद्यार्थी अपने प्रज्ञायोग व मशाल जुलूस प्रदर्शन, नृत्य, संगीत गायन-वादन, बैंड बाजा सिस्टम शानदार प्रदर्शन किये। युग साहित्य पुस्तक स्टाल पर इस त्रिवेणी संगम जन्म शताब्दी वर्ष एवं माता भगवती देवी जन्म शताब्दी अनुयाज में 50% की ब्रह्मभोज की छूट पर अनेकों प्रांत व जिलों के प्रतिनिधि खरीद कर अपने जिला प्रखंड के लिए खरीदे। स्वयं रांची जिला के लिए करीब एक लाख की पुस्तक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संचालक ने लिये। 

गायत्री संबंधित जप-अनुष्ठान की सामग्री स्टाल पर भी काफी क्रय करते साधक देखे गये।इस समारोह सम्मेलन में युवा साधक-शिष्य गण टाटानगर, रांची उपजीन एवं अन्य जिला इकाई तथा आदिवासी सांस्कृतिक टीम सदस्यगण सहित  युवादल प्रकोष्ठ के करीब 50 साधक गण और सत्तर प्रभारी प्रतिनिधिगण भाग लिये। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन