Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 232
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

कैटेलिस्ट आफ एजुकेशन एक्सीलेंस सम्मान से नवाजे गये डॉ बिंदेश्वर उरांव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कैटेलिस्ट आफ एजुकेशन एक्सीलेंस सम्मान से नवाजे गये डॉ बिंदेश्वर उरांव
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। राजधानी रांची में टाईम्स आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दूसरी बार शिक्षाविद् डॉ बिंदेश्वर उरांव को प्रतिष्ठित ह्यकैटेलिस्ट आॅफ एजुकेशन एक्सीलेंसह्ण अवार्ड से सम्मानित किया गया।  

समारोह में डा. उरांव को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन और रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा न यह सम्मान प्रदान किया। यह अवार्ड शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने और सकारात्मक योगदान देने के उनके प्रयासों की सराहना है। 

इस उपलब्धि से उनके विद्यालय परिवार, गांव एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी है। क्षेत्र के एक शिक्षाविद् को राजधानी में सम्मानित किए जाने से स्थानीय स्तर पर शिक्षा के प्रति समर्पण और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा को बल मिला है। 

डा. उरांव ने इस सम्मान के लिए आयोजकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि को विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग और विश्वास से जोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। 

विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने भी आयोजकों को धन्यवाद देते हुए इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर बताया। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व डॉ उरांव को मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की द्वारा लाइफ लाईन आॅफ झारखंड अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन