Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

सत्संग को बढ़ावा देना विहिप के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व : अरुण नेटके

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सत्संग को बढ़ावा देना विहिप के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व : अरुण नेटके
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है सत्संग को बढ़ावा देना : अरुण नेटके 

रांची विभाग की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सत्संग एवं आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिन्दू परिषद, रांची विभाग की महत्वपूर्ण विभाग बैठक बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को एयरपोर्ट के समीप स्थित होटल ग्रीन एकर्स में आयोजित की गयी। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री अरुण नेटके का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के दायित्वों, सत्संग के महत्व तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की गयी। 

बैठक को संबोधित करते हुए अरुण नेटके जी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सत्संग को बढ़ावा दे और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाये। सत्संग के माध्यम से समाज में आपसी समन्वय, संस्कार और संगठन के प्रति जागरूकता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया। 

अरुण नेटके जी विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री के साथ-साथ अखिल भारतीय मंदिर एवं अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख तथा धर्मयात्रा महासंघ के अखिल भारतीय सहप्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। बैठक में रांची विभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, प्रांत एवं विभाग स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ जिला समितियों के पदाधिकारी, विभिन्न आयामों के प्रतिनिधि, प्रखंड अध्यक्ष, मंत्री तथा बजरंग दल के संयोजक शामिल हुए। 

बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त हितचिंतक अभियान के निर्धारित प्रारूप को पूर्ण रूप से भरकर जमा करने तथा संबंधित पदाधिकारियों को अपना अद्यतन कार्यवृत्त प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों में समयबद्धता, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता बनाये रखने की अपील की गयी।  

प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित 

बैठक में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख अनिमा पाण्डेय, प्रांत दुर्गावाहिनी प्रमुख कृति गौरव, प्रांत सेवा सह प्रमुख अशोक अग्रवाल, प्रांत विद्यालय संपर्क प्रमुख अमर प्रसाद तथा रांची विभाग मंत्री रवि शंकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा रोबिन महतो, कैलाश केशरी, रामेश्वर दयाल सिंह, राजीव झा, बिनोद जायसवाल, शिवराज सिंह,  विकास मिश्रा, फूल कुमारी, अनिल कुमार, शाश्वत झा, लाल लोकनाथ शाहदेव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में सहभागिता की। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन