Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव कल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव कल
विज्ञापन

101 किलो केसरिया खीर का होगा वितरण 

एबीएन सोशल डेस्क। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 अक्टूबर रविवार को एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जायेगा। 

इस अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि महोत्सव के दौरान श्री राधा रानी राज श्यामा जी का आकर्षक एवं जड़ित आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जायेगा। 

इसके पश्चात विधिवत पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन होगा। महोत्सव के अंतर्गत ट्रस्ट की अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से रविवार को श्रद्धालुओं एवं भक्तों के बीच 101 किलो केसरिया खीर का प्रसाद वितरित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर के प्रसाद को चंद्रमा की शीतल चांदनी में रखा जायेगा। इसके पश्चात सोमवार, 26 अक्टूबर को प्रात:काल भगवान को खीर का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा। शरद पूर्णिमा को धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व प्राप्त है। 

ऐसी मान्यता है कि इस रात्रि में चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ अमृतमयी किरणें बिखेरता है। महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भक्ति एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

विज्ञापन