Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

गायत्री-परिवार ने युग निर्माण व विचार क्रांति अभियान पर चर्चा कर की यज्ञ की पूर्णाहुति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गायत्री-परिवार ने युग निर्माण व विचार क्रांति अभियान पर चर्चा कर की यज्ञ की पूर्णाहुति
विज्ञापन

उपासना साधना का प्रयोजन समझने और ईश्वरीय सिद्धांत/सूत्रों का समर्थन व सहयोग करने की अपील की : यज्ञ पुरोहित 

एबीएन सोशल डेस्क। जप, तप, व्रत की पांच तत्व उपासना साधना आराधना समयदान और अंशदान पर प्रकाश डालकर नौ दिवसीय नवरात्र जप-अनुष्ठान की महापूर्णाहुति रांची जिलांतर्गत हर एक शक्तिपीठ इकाई में साधक-शिष्य भाई-बहनों ने हर्षोल्लास व जयघोष सहित की। 
नौ दिवसीय नवरात्र महापर्व काल में विधिवत जपतपव्रत से संकल्पित होकर अपने अनुष्ठान की महापूर्णाहुति नवमी, दशमी तिथि को गायत्री उपासक साधक लघु अनुष्ठान संकल्प के अनुसार जपतपव्रत पूरा कर शक्तिपीठ सेक्टर टू में 9 कुण्डीय महायज्ञ 13 पाली में हुई। रांची जिलांतर्गत सभी इकाई में विधिवत दैवी सत्ता एवं समस्त दैवी शक्तियों का आवाहन नमन वंदन व पूजन-अर्चन, षोडशोपचार व स्वस्तिवाचन पाठ कर विधिवत किये। 

उसके बाद द्वितीय भाग में यज्ञाग्नि स्थापन, स्तवन, अग्नि प्रदीपनम, समिधाधानम, जल प्रसेचनम, आज्याहुति, गायत्री महामंत्र की आहुति सहित सहायक कई मंत्रों की विशिष्ट आहुति, स्वीष्टकृतहोम, देव- दक्षिणा पूर्णाहुति, वसोधारा, नीराजन आरती, पूर्ण आरती,  घृतावघ्राणम, भस्म धारणम, क्षमा प्रार्थना, साष्टांग- नमस्कारम,  शुभ कामना, वह हास हमें दो मां, सारा जग मुसकाए  गीत वंदन सहित पुष्पांजलि, शान्ति अभिसिंचनम, सूर्यार्घ्यदानम,  प्रदक्षिणाम, यज्ञ महिमा का गायन, दैवी शक्ति के साक्ष्य में त्यागने योग्य एक बुराई त्याग करने, अपनाने योग्य एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लेकर यज्ञीय विधान विस्तार  से करके, विसर्जन व जयघोष विधान किये गये।  इसके साथ बुढ़मू प्रखंड समन्वय समिति के प्रतिनिधि श्रद्धेय भाई वसन्त साहु ने 18 को मंडली टीम द्वारा अखंड भजन-कीर्तन गायन वादन किये गये और 19 को सुबह गायत्री यज्ञ कराया।  

उनके यहां इस  कार्यक्रम में झारखंड प्रांत जोन सह समन्वयक, जिला समन्वयक व ओरमांझी प्रखंड के प्रतिनिधि मंडलीय सदस्य ने अपना बहुमूल्य समय देकर कर्मकांड में शामिल होकर उस प्रखंड का  समाचार विवरण तथा 5/9 कुंडीय महायज्ञ की तैयारी का आश्वासन लेकर नशा उन्मूलन अभियान की स्टीकर, दफ्ती बैनर, बाजा सिस्टम, माइक सेट आदि प्रदान किये गये। सभी को दशहरा महापर्व की बधाई व स्वस्थ-सुखद जीवन और उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की गयी। उक्त जानकारी रांची गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी। 

विज्ञापन