- दशहरा पर्व पर मन्हो में पारंपरिक जतरा का आयोजन, सांसद सुखदेव भगत होंगे मुख्य अतिथि
दशहरा पर्व के पावन अवसर पर सदर प्रखंड के मन्हो ग्राम में पारंपरिक जतरा का भव्य आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत है।
आयोजन समिति ने बताया कि इस पारंपरिक जतरा में क्षेत्र के कई खोड़हा दलों की पारंपरिक प्रस्तुति होगी। मुख्य अतिथि माननीय सांसद सुखदेव भगत जी सभी खोड़हा दलों के साथ सामूहिक नृत्य में भाग लेकर उनका हौसला अफजाई करेंगे।
समिति ने बताया कि इस जतरा के माध्यम से आदिवासी संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पारंपरिक जतरा को सफल बनाने की अपील की है।